रायपुर, 05 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामाजिक क्रांति की अग्रदूत पद्मश्री राजमोहिनी देवी की 06 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाली स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का पूरा जीवन हमें सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता है। वे गांधीवादी विचार धारा वाली एक समाज सेविका थी। जिन्होंने बापू धर्म सभा आदिवासी मण्डल की स्थापना की। यह संस्था गोंडवाना स्थित आदिवासियों के हित के लिए कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1951 में अकाल के दौरान उन्होंने गांधीवादी विचारधारा व आदर्शों से प्रभावित होकर एक जन आंदोलन चलाया, जिसे राजमोहनी आंदोलन के नाम से जाना जाता है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी महिलाओं की स्वतन्त्रता व स्वायत्ता निश्चित करने के साथ ही अंधविश्वास और मदिरा पान की समस्याओं का उन्मूलन करना था। धीरे धीरे इस आंदोलन से लोग जुड़ते गए। बाद में ये आंदोलन एक अशासकीय संस्थान के रूप में सामने आया। इस संस्थान का आश्रम न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षाशहर को साफ सुथरा बनाने चलाया जाए अभियान
लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश, कहा इसमें नहीं कतई बर्दाश्त की जाएगी कोताहीबिलासपुर जनवरी 2025/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन […]
जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 1405.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,
जांजगीर-चांपा, अक्टूबर, 2022/ जिले में 1 जून से 20 अक्टूबर तक 1405.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 1133 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में 1413, मिलीमीटर, अकलतरा 1442, बलौदा 1375.8, नवागढ 1762.2, पामगढ़ 1424.6, […]