रायपुर 4 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के 5 जनवरी को जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी की विद्वता, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के पुनरुत्थान के पुरोधाओं में एक बड़ा नाम डॉ. जोशी का है। भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी आत्मनिर्भरता की बात डॉ. जोशी काफी लंबे समय से करते रहे हैं। शैक्षणिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा है कि डॉ जोशी का मार्गदर्शन हमे देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कलेक्टोरेट में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश
मुंगेली, 02 मई 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 06 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान किया। सभी ने हाथों में झाड़ू, फावड़ा एवं अन्य सफाई उपकरण […]
रोजगार अवसर प्रदाय हेतु ग्रामीण बेरोजगारों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 जून से 15 जुलाई तक 30 दिवसीय महिला कम्प्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण प्रारंभ
जांजगीर-चांपा , जून 2022/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिये 30 दिवसीय महिला कम्प्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम अवासीय प्रारंभ किया जायेगा।प्रशिक्षण जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में रखा गया है। प्रशिक्षण के […]
छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें प्रगणक – कलेक्टर
राज्य में 1 अप्रैल से हर जिले में सर्वेक्षण का कार्य होगा प्रारंभ सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का आकलन कर, प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर कियान्वयन व नई योजनाओं के निर्माण हेतु किया जाएगा उपयोग सभी प्रगणक को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने के दिए […]