जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2025/sns/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देश में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति, वितरण हेतु नवीन पोर्टल का निर्माण किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिसमें छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में होना है। सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ओटीआर होना अनिवार्य है। इसके अलावा संस्था, विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम एवं संस्था परिवर्तन संबंधित आवेदन दिए गए हैं। वर्तमान में छात्रवृत्ति स्वीकृति, वितरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। छात्रवृत्ति पोर्टल में आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं व्यवहारिक दिक्कतों के अतिरिक्त अन्य लंबित विषयों पर भी चर्चा किया जाना है। अतः इस संबंध में नवीन पोर्टल उक्त प्रक्रिया के संचालन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण, समीक्षा बैठक 04 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर आयोजित किया जायेगा
संबंधित खबरें
अनुपयोगी सामग्री के विक्रय के लिए कोटेशन 31 जनवरी तक आमंत्रित
राजनांदगांव 20 जनवरी 2022। कार्यालय कलेक्टर निर्वाचन शाखा राजनांदगांव में विधानसभा निर्वाचन-2018 एवं लोकसभा निर्वाचन-2019 के अनुपयोगी सामग्री के विक्रय के लिए कोटेशन 31 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित किया गया है। अनुपयोगी सामग्री जैसे निर्वाचक नामावली, लिफाफे, पेपर रोल एवं प्लास्टिक कप इत्यादि का विक्रय किया जाएगा। इच्छुक रद्दी कागज के के्रता […]
*संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल 12 से 14 दिसम्बर तक बहतराई स्टेडियम में*
बिलासपुर, दिसम्बर 2022/छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का संभाग स्तरीय खेल उत्सव 12 से 14 दिसम्बर तक स्वर्गीय बी.आर.यादव स्मृति स्टेडियम बहतराई में होगा। संभाग के अंतर्गत शामिल जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी इसमें शामिल होंगे। संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने इन खेलों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्टेडियम एवं खिलाड़ियों […]
कलेक्टर ने ली कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक
अस्पतालों में सभी आवश्यक ब्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश रायपुर 07 जनवरी 2022/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कोरोना वायरस के नवीन वैरीएंट ओमीक्रान को दृष्टिगत रखते हुए इसके नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों के […]