जांजगीर-चांपा दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधा मे हुआ विस्तार 12 घंटे मिलेगी जिला चिकित्सालय एवं बी.डी.एम. चांपा में एक्स-रे एवं दवा वितरण की सुविधा प्रारंभ किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय जांजगीर एव बी.डी.एम. चांपा मे स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु जन मानस को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से दवा वितरण सुविधा (दवा वितरण कक्ष एवं जन औषधी केन्द्र) एवं एक्स-रे विभाग को प्रतिदिवस 12 घंटे (प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक) क्रियाशील करते हुए आज से सेवा प्रारंभ कर दी गयी है। इससे मरीजों में तथा आम जनता में हर्ष व्याप्त है। सिविल सर्जन ने समस्त मरीजों एवं आम जनता से अपील की है कि वे चिकित्सालय में उक्त सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठावें।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 22 लाख 28 हजार 951 क्विंटल धान की खरीदी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से की जा रही है खरीदी
मुंगेली /दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से […]
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने आजीवन गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके […]
अपर कलेक्टर ने ग्राम मनकी और तिलकपुर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
मुंगेली ,जून 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मनकी और तिलकपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती मेनका प्रधान मौजूद थीं। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों से मूलभुत सुविधाएं राशन, पेंशन, […]