– जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी- सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक जारी- अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई- धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी- अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से निकाली गई राशि राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। लोकहितैषी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी है। जिले में टीओ के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक किया जा रहा है। धान आवक लगातार जारी है एवं अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई की गई है। जिले में किसानों को बारदाने की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के लिए मिलर्स द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। जिससे धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा धान का उठाव करने कार्य में तेजी आएगी। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध है। किसान माइक्रो एटीएम का उपयोग कर तत्काल 10 हजार रूपए तक निकाल सकते हंै। अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से राशि निकाली गई है। जिस दिन किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री के लिए लाया जाता है, उसी दिन तौलाई कर धान खरीदी लिया जाता है। धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी है। जिले में किसानों द्वारा सुविधापूर्वक धान की बिक्री की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया
जिला शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का भी किया वितरणराजनांदगांव, सितम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ किया। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ […]
होली त्यौहार शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाएं – अपर कलेक्टर श्री बघेल
शांति एवं कानून व्यवस्था समिति की बैठक जगदलपुर , 29 मार्च 2025/ sms/- कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शांति एवं कानून व्यवस्था समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार रंगों का पर्व के साथ ही प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है, […]
परिवहन सुविधा केन्द्र में आसानी से बन रहा लर्निंग लाइसेंस
नागरिकों को मिल रही अपने घर के पास ही सुविधा जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र में मिल रही सेवाएं ड्राईविंग लाईसेंस के अलावा अन्य परिवहन सेवाओं के लिए फार्म भरना, ऑनलाईन भुगतान करना, आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना जैसे कार्य हुए सुविधाजनक मनोज और वेद को परिवहन सुविधा केन्द्र से मिला शीघ्र ही […]