– जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी- सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक जारी- अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई- धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी- अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से निकाली गई राशि राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। लोकहितैषी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी है। जिले में टीओ के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक किया जा रहा है। धान आवक लगातार जारी है एवं अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई की गई है। जिले में किसानों को बारदाने की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के लिए मिलर्स द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। जिससे धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा धान का उठाव करने कार्य में तेजी आएगी। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध है। किसान माइक्रो एटीएम का उपयोग कर तत्काल 10 हजार रूपए तक निकाल सकते हंै। अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से राशि निकाली गई है। जिस दिन किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री के लिए लाया जाता है, उसी दिन तौलाई कर धान खरीदी लिया जाता है। धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी है। जिले में किसानों द्वारा सुविधापूर्वक धान की बिक्री की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया कार्य क्रम स्थल का निरीक्षण
कोरबा, 11 जून 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 12 जून को कोरबा जिले के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन […]
स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को
राजनांदगांव, 14 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी भावना एवं एकता को अभिव्यक्त करते हुए 14 अगस्त 2025 को सुबह 7 बजे से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान गौरव पथ राजनांदगांव से प्रारंभ […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों और शिव भक्तों का हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों और शिव भक्तों का हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया मुख्यमंत्री श्री साय, अध्यक्ष श्री सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और श्री साव ने हर-हर महादेव, बोल बम […]