बलौदाबाजार, नवंबर 2024/sns/ आज संविधान दिवस की अवसर पर जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी के आदेशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जाटवर के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई ने इस दिन को विशेष रूप से मनाया। जागरूकता कार्यक्रम सिमगा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए गए,जहाँ छात्रों और शिक्षकों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। प्रकाश दास ने आगे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता थे। उनके नेतृत्व में 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया था। बाबा साहब ने भारतीय समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए संविधान में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का समावेश किया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान को तैयार करने में कुल दो साल,ग्यारह महीने,और अठारह दिन का समय लगा था और यह संविधान आज भी हमारे देश की नीव है। सिमगा विकासखण्ड के ग्रामों चौरेंगा, विश्रामपुर, दामाखेड़ा, तुलसी एवं दरथुरा में स्थित शासकीय माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बच्चों ने संविधान के महत्व को समझने के बाद बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर संविधान के प्रति अपने समर्पण और इसके आदर्शों को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और बाल अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कानूनों के तहत उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया ताकि वे समाज में सुरक्षित रह सकें। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से दीपक राय,विजय दिवाकर, मेघा शर्मा, संतोष कोसले, शहनवाज, टुकेश्वर जगत, अर्चना वैष्णव, भागरथी सिदार, प्रभा जांगडे, महिला सशक्तिकरण से सरिता जांगडे, नम्रता साहू एवं चाईल्ड लाईन से रेखा शर्मा एवं मीरा साहू शामिल थे
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया जल जीवन मिशन, गौठान, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र और रीपा के कार्यों का निरीक्षण
कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रोत्साहित जांजगीर चांपा, फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जीवन मिशन, गौठान, स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोषण स्वास्थ्य केंद्र और रीपा के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्वे(ब) में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया जहां […]
पंजीकृत गर्भवती माताओ की प्रसवपूर्व गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को आवश्यक उपकरण समय पर उपलब्ध कराएंकलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ समिति की बैठकरायपुर, नवम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट के रेडक्रास सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर […]