रायगढ़, 24 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के दिशा निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के समस्त जनपद में स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के अंतर्गत लैलूंगा जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान के माध्यम से मंदिर, धार्मिक स्थल एवं पर्यटन स्थलों में साफ -सफाई किया जा रहा है। जिसमें लैलूंगा के पहाड़ लुड़ेग ग्राम पंचायतों में श्रमदान से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सर्व प्रथम शिव मंदिर, केलो उदगम स्थल से साफ -सफाई की शुरूआत की गई। मौके पर स्वच्छता की शपथ भी ली गई। इस दौरान घर-घर कचरा कलेक्शन का कार्य महिला स्वेच्छाग्राहियों द्वारा किया गया। लैलूंगा ब्लॉक के सभी धार्मिक स्थल ग्राम पंचायत में महिला समूह एवं ग्रामवासियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक कार्ड योजना के लिए हितग्राहियों द्वारा देय शुल्क को समाप्त करते हुए किया गया नि:शुल्क
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक कार्ड योजना के लिए हितग्राहियों द्वारा देय शुल्क को समाप्त करते हुए नि:शुल्क कर दिया गया है। इसके तहत हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन, नवकरण अभिदाय शुल्क में छूट देते हुए शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन नवकरण अभिदाय शुल्क की राशि 10 रूपए प्रतिपूर्ति छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार […]
राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर 18 से 23 अक्टूबर 2024 तक
बीजापुर 1अक्टूबर 2024/sns/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर 2024 का आयोजन 18 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक भारतीय विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों में सम्मिलित किये जाने हेतु दल प्रभारी श्री नरवेद सिंह जिला संगठक […]
*कलेक्टर ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में की विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा*
*कलेक्टर डॉ भुरे ने बरसात के पहले नाले नालियों की साफ-सफाई का समुचित प्रबंध करने के दिए निर्देश**मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम और घोषणाओं की हुई समीक्षा*रायपुर, मई 2023/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा […]