दुर्ग, 21 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय दुर्ग में संचालित ब्लड बैंक में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला चिकित्सालय में एडमिट सिकलिन मरीज को ब्लड की आवश्यकता होने पर डॉ. अतुल अग्रवाल मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ आर्य नगर निवासी द्वारा और डॉ. ममता अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ दोनों के द्वारा बारहवीं बार रक्तदान किया गया। इसी प्रकार एडमिट डिलीवरी मरीज सुचीता बारिख को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर दिव्यांग श्रीकांत बारिख पावर हाउस भिलाई निवासी के द्वारा 28 वीं बार ओ-पाजिटिव रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, नर्सिंग आफिसर तरूणा रावत एवं सती गुप्ता, लैब टेक्नीशियन मधुसूदन देवांगन, तीरथ यादव, हिमांशु चंद्राकर, माला, प्रशिक्षणार्थी भारती, चित्ररेखा, डेमन उपस्थित थे। सभी ने रक्तदाओ को साधुवाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें
जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक 03 लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीदी
मुंगेली, नवम्बर 2022// जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 01 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 100 धान उपार्जन केंद्र बनाये गये हैं। जहाॅ पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रारंभ, जरहागांव तहसील के बीरगांव से हुई शुरूआत
मुंगेली, 20 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में डिजीटल क्रॉप सर्वे का प्रारंभ हो गया है। इसकी शुरूआत जरहागांव तहसील के बीरगांव से हुई है। इसके अंतर्गत पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारी खेतों में जाकर सर्वे कार्य पूर्ण करेंगे। डिजिटल क्रॉप सर्वे में निजी सर्वेयर की भूमिका जियो फ्रेंस के रूप […]
एमएमयू द्वारा शिविर हेतु वार्डवार तिथि निर्धारित
अम्बिकापुर 7 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शिविर लगाने हेतु वार्ड वार तिथि निर्धारित किया गया है। तय तिथि में एमएमयू द्वारा वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। अम्बिकापुर नगर निगम में 4प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2023 को एमएमयू-1 द्वारा वार्ड क्रमांक- 2 प्राथमिक शाला भगवानपुर के […]