छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक 03 लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीदी

मुंगेली, नवम्बर 2022// जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 01 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 100 धान उपार्जन केंद्र बनाये गये हैं। जहाॅ पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 नवम्बर से अब तक कुल 03 लाख 21 हजार 710 क्विंटल धान की खरीदी किया जा चुका है। वहीं खरीदे गये धान में से 2 लाख 87 हजार 120 क्विंटल के धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी हो चुका है। जिसमें से 01 लाख 81 हजार 216 क्विंटल धान का मिलर्स द्वारा उठाव भी किया जा चुका है। जो कि कुल खरीदे गये धान का 56 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा धान उपार्जन केंद्रो के निरीक्षण हेतु जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। जिनके द्वारा संबंधित उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत ने भी मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी और गुरूवाईडबरी के धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और धान खरीदी कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *