दुर्ग, 14 सितंबर 2024/sns/- दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने 13 सितम्बर 2024 की संध्या 7 बजे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के नये कुलपति के रूप में पदभार संभाला। इस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा का कार्यकाल कुलपति के रूप में 12 सितम्बर 2024 को समाप्त होने के पश्चात् राजभवन के आदेशानुसार नये कुलपति के रूप में संभाग आयुक्त श्री राठौर को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री कुलदीप एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नये कुलपति श्री राठौर के विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलसचिव श्री कुलदीप ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कुलपति के पदभार ग्रहण करने के पश्चात् संभाग आयुक्त श्री राठौर ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रू-ब-रू चर्चा कर हेमचंद विश्वविद्यालय के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।
संबंधित खबरें
शासकीय सेवक के रूप में बस्तर क्षेत्र में दिए योगदान अमूल्य है:- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
सेवानिवृत्त हो रहे 22 कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्रजगदलपुर, 31 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए आप लोगों का शासकीय सेवक के रूप में दिया गया योगदान अमूल्य है। 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हमारे शासकीय सेवकों ने जीवन का अधिकांश हिस्सा सरकारी […]
कलेक्टर रायटोली काजू प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया
जशपुरनगर मार्च 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखंड के रायटोली काजू प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं किसानों से काजू खेती और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कृषि अधिकारियों को जिले के और किसानों को काजू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश […]
कबीरधाम: नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, मतदाताओं में उत्साह
कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों कवर्धा, पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पांडा तराई, पिपरिया और इंदौरी में आज लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देखी जा रही है। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार […]