दुर्ग, 14 सितंबर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में नव प्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एनआईटी रायपुर के डॉ. रजना सुरेश उपस्थित थे। जिन्होंने अपने विचारों से छात्रों को भारतीय प्राचीन ज्ञान की गहराई और व्यापकता से अवगत कराया। डॉ. सुरेश ने बताया कि हमें अपनी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने भारतीय गणना पद्धति पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि शून्य और दशमलव की खोज भारत की ही देन है, जिसने पूरे विश्व के गणितीय ज्ञान को एक नया आयाम दिया। उन्होंने संस्कृत श्लोकों और प्राचीन ग्रंथों को समझने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि इन ग्रंथों में निहित ज्ञान आज भी प्रासंगिक है। विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे चिकित्सा, खगोल विज्ञान, भूगोल और रसायन शास्त्र, में भारतीय योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन ज्ञान ने इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. सुरेश ने रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों से भी उदाहरण प्रस्तुत किए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि भारतीय सभ्यता का ज्ञान बहु-आयामी और समृद्ध था। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ने न केवल वैज्ञानिक और तकनीकी विकास में योगदान दिया, बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक दिशा भी दी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आशीष शर्मा, योगेश वर्मा, रेनू साहू, डॉ. स्मिता रानी, लक्ष्य जैन और अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे। इस व्याख्यान ने छात्रों में भारतीय संस्कृति और ज्ञान के प्रति नई जागरूकता और गर्व का भाव उत्पन्न किया, साथ ही उन्हें अपने प्राचीन ज्ञान को समझने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नांगर व अन्य कृषि औजारों की विधिवत पूजा कर अच्छी फसल के लिए की कामना
मुख्यमंत्री निवास में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, लोक नृत्य, खेल, मड़ई और व्यंजनों के साथ पारम्परिक तरीके से मनाया गया हरेली तिहार रायपुर 28 जुलाई 2022/ राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने […]
रायगढ़ के हेमूकालाणी चौक से चक्रधर नगर चौक तक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया पैदल रोड शो
मुख्यमंत्री का चेंबर ऑफ कॉमर्स, रेड क्रॉस सोसायटी, सिंधी समाज, मुस्लिम समाज और श्याम मंडल के प्रतिनिधि ने किया स्वागत श्याम मंडल ने लड्डुओं और सिंधी समाज ने सेब से तौल कर किया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिनंदन रोड शो में लगातार बजते रहे ढोल और ताशे रायपुर, 01 सितम्बर 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने […]
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर, 28 मई 2025/ sns/- छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों एवं मछुआ सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मछली पालन विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में मछली पालन से आय दुगुनी करने हेतु जलाशयों […]