बीजापुर, 02 सितम्बर 2024/sns/- जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिला कार्यालय के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, कार्यालय सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित जिला कार्यालय के सभी विभागों का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कोविड-19 टीकाकरण हेतु प्रत्येक बुधवार को चलाया जाएगा विशेष अभियान, कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा
उत्तर बस्तर कांकेर 11 फरवरी 2022 :-कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं-कोविड-19 टीकाकरण, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान एवं आकांक्षी जिला में स्वास्थ्य विभाग के डेल्टा रेंकिंग, संस्थागत प्रसव, ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण इत्यादि की समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया। समीक्षा […]
कलेक्टर ने गौरेला जनपद में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 फरवरी 2022/कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज गौरेला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लालपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र, धान खरीदी केन्द्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उद्यान रोपणी और ग्राम पंचायत गांगपुर के सीख केंद्र एवं गांगपुर गौठान में चल रहे गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र […]
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
मुंगेली, अगस्त 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार ने ग्राम सिंगबांधा के श्री गनपतराम साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती खेदाबाई को आर्थिक सहायता योजनांतर्गत 25 हजार रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है।