सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2024/sns/- चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषणा अनुसार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का प्रथम आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों में (शासकीय, निजी, अनुदान, गैर अनुदान) रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 मिशन के संबंध में विस्तार से वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। रैली में छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन और इसरो की उपलब्धियों से जुड़े पोस्टर और बैनर हाथों में थामे, देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के प्रति गर्व का प्रदर्शन किया। रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। शिक्षकों ने रैली के दौरान छात्रों को भारत के अंतरिक्ष अभियानों के महत्व के बारे में बताया, जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ा। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धक किया बल्कि उन्हें गर्व के साथ अपने देश की उपलब्धियों को मनाने का अवसर भी प्रदान किया।
संबंधित खबरें
विधायक श्री मंडावी ने बीजापुर मुख्यालय में सी-मार्ट का किया शुभारंभ
बीजापुर 24 फरवरी 2022 – जिला मुख्यालय बीजापुर मूें स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के विक्रय हेतु सी-मार्ट शोरूम का विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ने शुभारंभ किया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने ग्रामीण एवं देशी उत्पादों का […]
3 जनवरी 2022 सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
कवर्धा, दिसंबर 2021। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 3 जनवरी 2022 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। […]