सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2024/sns/- चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषणा अनुसार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का प्रथम आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों में (शासकीय, निजी, अनुदान, गैर अनुदान) रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 मिशन के संबंध में विस्तार से वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। रैली में छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन और इसरो की उपलब्धियों से जुड़े पोस्टर और बैनर हाथों में थामे, देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के प्रति गर्व का प्रदर्शन किया। रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। शिक्षकों ने रैली के दौरान छात्रों को भारत के अंतरिक्ष अभियानों के महत्व के बारे में बताया, जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ा। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धक किया बल्कि उन्हें गर्व के साथ अपने देश की उपलब्धियों को मनाने का अवसर भी प्रदान किया।
संबंधित खबरें
गोधन न्याय योजना से पशुपालक हुमान दास के जीवन में आई खुशहाली
सेम्हरबांधा के पशुपालक हुमान को गोधन से हुई 1 लाख रूपए की अतिरिक्त आय अतिरिक्त आय से खरीदी दो पहिया वाहन दूध विक्रय के साथ ही गोबर विक्रय से दोहरा लाभमोहला 30 मई 2023। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना पशुपालकों एवं किसानों के लिए आर्थिक रूप से काफी लाभदायक साबित हो रही है। […]
मुख्यमंत्री ने मल्लखंब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता को किया सम्मानित
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री ने मल्लखंब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता को किया सम्मानित 12 साल के माड़िया जनजाति के राकेश ने जीती है राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंडिया बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही स्थगित, नई समय-सारणी जारी
कवर्धा, 27 दिसंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र के परिपालन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के तहत जिला पंचायत के सदस्य, जनपद के अध्यक्ष, सदस्य और ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच पदों के आरक्षण की कार्यवाही के लिए पहले जारी की गई समय-सारणी […]