- नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खडग़े मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुआ भरोसे का सम्मेलन का आयोजन
- 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 कार्यों का किया गया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- विभिन्न योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का किया गया वितरण
राजनांदगांव, सितम्बर 2023। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में आज भरोसे का सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खडग़े उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। इसके अलावा अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित थे। इस अवसर पर राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया।
राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 824 कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन-
राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 824 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 47 करोड़ 26 लाख रूपए के 793 कार्यों का भूमिपूजन एवं 51 करोड़ 47 लाख रूपए के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 8 कार्य के लिए 19 करोड़ 22 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 99 लाख 39 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 14 कार्य के लिए 2 करोड़ 57 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 38 कार्य के लिए 1 करोड़ 29 लाख 58 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 389 कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के 1 कार्य के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, एफसीटीपी वर्क के 3 कार्य के लिए 39 लाख 34 हजार रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 126 कार्य के लिए 5 करोड़ 88 लाख 17 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 201 कार्य के लिए 8 करोड़ 10 लाख 15 हजार रूपए तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 57 लाख 2 हजार रूपए, कृषि उपज मंडी समिति के 9 कार्य के लिए 1 करोड़ 28 लाख 53 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 7 कार्य के लिए 33 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के 3 कार्य के लिए 13 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव के 10 कार्य के लिए 65 लाख 55 हजार रूपए, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के 1 कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रूपए एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के 5 कार्य के लिए 1 करोड़ 27 लाख 80 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 12 लाख 70 हजार रूपए, सीजीएमएससी के 2 कार्य के लिए 32 लाख 72 हजार रूपए, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 2 कार्य के लिए 51 लाख 37 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 567 कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन-
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 567 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 65 करोड़ 15 लाख रूपए के 437 कार्यों का भूमिपूजन एवं 59 करोड़ 28 लाख रूपए के 130 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 41 करोड़ 58 लाख 8 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन शाखा के 3 कार्य के लिए 7 करोड़ 84 लाख 50 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2 कार्य के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 93 कार्य के लिए 4 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 142 कार्य के लिए 1 करोड़ 42 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 56 कार्य के लिए 1 करोड़ 81 लाख 10 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 86 कार्य के लिए 1 करोड़ 14 लाख रूपए तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 17 कार्य के लिए 55 लाख 50 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 22 कार्य के लिए 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 89 लाख 18 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव के 3 कार्य के लिए 87 लाख 56 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 5 कार्य के लिए 24 करोड़ 3 लाख 58 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 राजनांदगांव के 2 कार्य के लिए 21 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 2 कार्य के लिए 5 करोड़ 54 लाख 71 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 88 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 16 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 8 कार्य के लिए 34 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 6 कार्य के लिए 30 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला के 21 कार्य के लिए 1 करोड़ 12 लाख 46 हजार रूपए, स्कूल शिक्षा विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 70 कार्य के लिए 27 लाख 74 हजार रूपए, सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख 60 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 79 लाख 97 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन-
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 65 करोड़ 45 लाख रूपए के 461 कार्यों का भूमिपूजन एवं 66 करोड़ 62 लाख रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 7 कार्य के लिए 45 करोड़ 32 लाख 96 हजार रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 92 कार्य के लिए 4 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 185 कार्य के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 98 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 51 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 64 कार्य के लिए 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग के 2 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 10 कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 43 लाख 52 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 47 करोड़ 98 लाख 34 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य के लिए 16 करोड़ 59 लाख 43 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 5 कार्य के लिए 2 करोड़ 4 लाख 74 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विभिन्न योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का किया गया वितरण-
इस दौरान शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें मछली पालन विभाग द्वारा 5 हितग्राही को 42 हजार रूपए की लागत के जाल व आईस बॉक्स, कृषि विभाग द्वारा 12 हितग्राही को 6 लाख 70 हजार 272 रूपए की लागत के बैटरी स्प्रेयर, मिनी राईस मिल, इलेक्ट्रिक पंप व ओपनवेल सबमर्सिबल पंप, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राही को 84 हजार रूपए के मोटराईज्ड ट्रायसायकल, श्रम विभाग द्वारा 8 हजार 559 हितग्राही को 3 करोड़ 7 लाख 96 हजार 527 रूपए के मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर उपकरण सहायता, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना एवं मिनी माता जतन योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राही को 2 लाख रूपए के छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत स्वसहायता समूह को ऋण प्रदाय तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा 13 हितग्राही को 7 लाख 81 हजार 847 रूपए के सामुदायिक फेंसिंग अनुदान राशि का चेक, पावर वीडर अनुदान राशि का चेक व सब्जी बीज एवं अन्य सामग्री का वितरण शामिल है।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सुश्री कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव तथा संस्कृति एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चन्दू साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग श्री जितेन्द्र उदय मुदलियार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री नवाज खान, अध्यक्ष श्रीमती रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास श्री विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सरपंच ग्राम पंचायत ठेकवा श्रीमती गुंजा साहू, समाजसेवी श्री पदम कोठारी, पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री राहुल भगत, कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह, कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।