रायपुर, 22 अगस्त 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। धरसींवा के गोमची ग्राम श्रीमती सेवती निषाद ने भी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन काफी समय तक उनके हाथों में राशन कार्ड नहीं मिल रहा था। इस वजह से राशन नहीं मिलने की चिंता सताने लगी। इसी दौरान श्रीमती निषाद ने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन की और अपनी समस्या दर्ज कराई। तभी उनकी समस्या को दर्ज करने के बाद संबंधित विभाग को दी गई और तत्काल मदद की प्रक्रिया शुरू की गई। आज उनके घर पर उन्हें नया राशन कार्ड दिया गया और राशन दुकान से राशन भी उपलब्ध हो गया है। आवेदक श्रीमती निषाद काफी प्रसन्न है और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी जताया।
संबंधित खबरें
हितग्राहियों को बांटे नवीनीकृत राशन कार्ड उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जनसमस्या निवारण शिविर का लिया जायजा
बिलासपुर, 02 अगस्त 2024/sns/- उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव आज शहर के जोन क्रमांक 4 तारबहार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को शिविर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरित किए। मंत्री ने शिविर में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रत्येक स्टाल पर […]
फाइलेरिया की गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कलेक्टारेट में कराया गया दवाई का सेवन
राजनांदगांव मार्च 2025/sns/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया की गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी अधिकारियों ने फाइलेरिया की दवाई खाई। कलेक्टर ने फाईलेरिया की गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी अधिकारियों को फाइलेरिया की […]



