कवर्धा, 30 जुलाई 2024/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व दोनों के सम्मान में शासकीय पालीटेक्निक कबीरधाम में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री चंद्रप्रकाश, श्री अनिल साहू, एस.डी.ओ. वन विभाग सहसपुर लोहारा एवं ग्राम महाराजपुर के सरपंच श्री मोहन राडेकर, संस्था के प्राचार्य श्री विमल सिंह बिन्द सहित छात्र-छात्राओ, संस्था परिवार के द्वारा वृहद् रूप से पौध रोपण किया गया। सांसद श्री पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना में दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं संस्था परिवार के द्वारा संस्था परिसर में लगभग 200 पौधे लगाए गए साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्साहित किया गया। शासकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य श्री विमल सिह बिंद के द्वारा आभार व्यक्त कर संस्था परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं संरक्षण का आश्वासन दिलाया।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प में 27 युवाओं को मिली नियुक्ति पत्र व 51 आवेदकों का हुआ चयन
बलौदाबाजार, 27 मई 2025/sns/- जिला रोेजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु लाईवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में सोमवार क़ो निजी क्षेत्र के नियोजकों के माध्यम से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प मे कुल 179 आवेदक उपस्थित हुए, 120 आवेदकों ने […]
पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूरी
दुर्ग फरवरी 2022, जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इस बार यहअभियान 27 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।इस बार जिले के 2.52 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुलाक पिलाने का लक्ष्य रखा गया […]
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, प्रदेश में बेरोजगारी की दर हुई न्यूनतम – मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री ने ‘‘आमा पान के पतरी’’ छत्तीसगढ़ी गीत गाकर कार्यक्रम में बांधा समां मुख्यमंत्री ‘महासंवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 15 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गीत ’’आमा पान के पतरी, कलेरा पान के दोना’’ गीत गाकर समां बांधा। वाक्या एक निजी चैनल हिन्दी खबर में आयोजित महा संवाद कार्यक्रम का था। […]

