दुर्ग, 23 जुलाई 2024/sns/- श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों का दल 23 जुलाई 2024 को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे स्पेशल ट्रेन से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना होगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार ने बताया कि रामलला दर्शन पश्चात् तीर्थयात्रियों का दल 26 जून 2024 को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगी। तीर्थ यात्रा में दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु जिसमें 139 ग्रामीण एवं 46 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल किए गए है। दुर्ग रेल्वे स्टेशन में 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे जन प्रतिनिधियों द्वारा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सर्वधर्म सभा में हुए शामिल
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सर्वधर्म सभा में हुए शामिल समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका संकट की घड़ी में हमारी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है:मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 10 मई 2025/वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मो, समाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य […]
*आदिवासी विकास विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 30 मई तक आवेदन आमंत्रित*
पदों का विवरण जिले के वेबसाईट पर उपलब्ध दुर्ग, मई 2023/ जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दुर्ग में रिक्त पदों की पूर्ति शासन के निर्देशानुसार सीधी भर्ती द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 30 मई 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने […]
पटपर नरवा के पुनर्जीवन से रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी
मनरेगा से 48.31 लाख रूपए की लागत से हो रहा नरवा उपचार, तीन गांवों के किसानों को फायदा रायपुर. 24 जनवरी 2022. नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही हैं। राजनांदगांव जिले का ठाकुरटोला-गर्रा नरवा जिसे ‘पटपर’ नरवा के नाम से भी जाना जाता है, अब जनवरी […]