अम्बिकापुर 19 जुलाई 2024/sns/- शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न तहसीलों एवं विकासखण्डों में सम्मिलित दूरस्थ ग्रामों में ग्रामीण जनता से प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने हेतु वर्ष 2024 हेतु “जनसमस्या निवारण शिविर“ आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 जुलाई को विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम कुन्नी में शिविर आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में आस-पास के कुल 19 ग्राम के लोगों के समस्या, शिकायतों का समाधान होगा। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही, ग्रामीणों के आवेदनों का स्थल पर निराकरण कर सबके समक्ष इसकी जानकारी दी जाएगी।
संबंधित खबरें
कोलेमकोंटा के पहाड़ी में हुई मुठभेड़ की होगी दण्डाधिकारी जांच
सुकमा, 17 फरवरी 2022/ ग्राम जैमेर के उपग्राम कोलेमकोण्टा के पहाड़ी में 17 जनवरी 2022 को पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसकी जांच के लिए इसका दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सुकमा सुश्री प्रीति दुर्गम को सौंपा गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस घटना […]
कलेक्टर डॉ भुरे ने अभनपुर विकासखंड अंतर्गत केंद्री और जवाई बांधा गौठान का अवलोकन किया
रायपुर, नवंबर 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अभनपुर विकासखंड अंतर्गत केंद्री और जवाईबांधा गौठान का अवलोकन किया तथा वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे आय मूलक कार्यों का भी अवलोकन किया गया। गौठान में जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं […]
बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान के निर्देश
रायपुर, 22 अप्रैल 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने कार्यभार ग्रहण के दूसरे ही दिन बाल श्रम की रोकथाम को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में व्यापक छापेमारी अभियान के निर्देश जारी किए हैं। डॉ. शर्मा ने श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, […]