रायपुर, 27 जून 2024। धरमजयगढ़ ब्लॉक से आए विजेंद्र राठिया का बेटा हेमराज बचपन से ही बहु विकलांगता ग्रस्त है। वे आज अपने बेटे को लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई और इलाज दोनों की व्यवस्था माना स्थित दिव्यांग विशेष गृह में हो सकती है। इसके लिए बच्चे को तुरंत माना भेज दें। पिता ने इलाज के लिए सहमति जताई और मौके से ही बच्चे को माना स्थित केंद्र में भर्ती के लिए भेज दिया गया। विजेंद्र ने बताया कि बच्चे की समस्या आज हल हो गई है। अब यहां पर इसका इलाज भी हो सकेगा और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी हो पाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हेमराज को माना में भर्ती करा दिया।
रायगढ़, जनवरी 2022/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छ.ग कृषि शिक्षा प्रणाली विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा आदर्श महिला-स्वसहायता समूह ग्राम-जामपाली, जिला-रायगढ़ की महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में […]
कोरबा, जुलाई 2022/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिले में संचालित तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नवमीं में रिक्त सीटों में भर्ती के लिए 21 जुलाई 2022 शाम 5ः30 बजे तक निर्धारित प्रारूप […]
रायगढ़, 20 जुलाई 2024/sns/- 39 वें चक्रधर समारोह वर्ष 2024 के आयोजन हेतु कलाकार चयन समिति की बैठक 22 जुलाई को शाम 4.30 बजे से कलेक्टोरेट रायगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।