रायपुर, 27 जून 2024। धरमजयगढ़ ब्लॉक से आए विजेंद्र राठिया का बेटा हेमराज बचपन से ही बहु विकलांगता ग्रस्त है। वे आज अपने बेटे को लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई और इलाज दोनों की व्यवस्था माना स्थित दिव्यांग विशेष गृह में हो सकती है। इसके लिए बच्चे को तुरंत माना भेज दें। पिता ने इलाज के लिए सहमति जताई और मौके से ही बच्चे को माना स्थित केंद्र में भर्ती के लिए भेज दिया गया। विजेंद्र ने बताया कि बच्चे की समस्या आज हल हो गई है। अब यहां पर इसका इलाज भी हो सकेगा और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी हो पाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हेमराज को माना में भर्ती करा दिया।
राजनांदगांव,11 सितम्बर 2024/sns/- संचालनालय खाद्य विभाग रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राजनांदगांव जिले में जैव (डीजल) बायोडीजल का व्यापार करने हेतु संबंधित विभागों की अनुमति प्राप्त करने के उपरांत खाद्य विभाग की अनुमति से बायोडीजल का व्यापार नियमानुसार किया जा सकता है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को जिले में […]
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात कवर्धा 23 फरवरी 2023। महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम झलमला में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 52 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती […]
रायपुर, 28 जनवरी 2025/sns/- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए (आई.ए.एस.) श्रीमती इफ्फत आरा, सामान्य प्रेक्षक नियुक्त की गई हैं। आम नागरिक निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या को प्रेक्षक से साझा कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक […]