छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा द्वारा ग्राम मुरतोंडा में मनाया गया सरसों खेत दिवस

सुकमा, 06 मार्च 2024/ मंगलवार को  कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा द्वारा ग्राम मुरतोंडा में  समूह अग्रिम पंक्ति  तिलहन फसल  प्रदर्शन  कार्यक्रम के  अंतर्गत  एक दिवसीय  कृषक प्रशिक्षण  सह सरसों खेत दिवस का आयोजन किया गया। विदित हो कि इस वर्ष रबी 2023-24 में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा  जिले  के  किसानों  के  खेतों  मेँ  50 एकड़ क्षेत्रफल में  सरसों का प्रदर्शन लगाया गया है। कार्यक्रम डॉ एन. के. चौबे,  प्रोफेसर,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,रायपुर के मुख्य आथित्व एवं डॉ   जी.  पी. आयाम,  सहायक प्राध्यापक,   कार्यालय निदेशक विस्तार सेवाएँ , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,रायपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,   सरसों का प्रदर्शन लगाने  वाले जिले के करीब तीस कृषकों के साथ साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख,  एच.  एस. तोमर,  विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री  आर. पी.  कश्यप,  डॉ.  परमानंद तथा  मनोज कुमार बघेल  एवं  ज्योतिष कुमार  पोटला सहित  सभी कर्मचारी उपस्थित थे,  कार्यक्रम में रायपुर से आए  डॉ. चौबे सर ने विस्तार से सरसों फसल की  उन्नत खेती की जानकारी दी एवं पूरी टीम ने कृषकों के खेत में जाकर सरसों फ़सल का अवलोकन तथा निरीक्षण किया,  डॉ.  आयाम  ने सुकमा जिले मे पाई जाने वाली मिट्टी के हिसाब से फसलों और किस्मों के चयन तथा पोषक तत्व प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *