मुंगेली, दिसंबर 2023// भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 और सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होमस्टे प्रतियोगिता 2024 लांच की गई है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की गाइडलाईन्स एवं अन्य जानकारी पोर्टल www.rural.tourism.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड हेड आफिस एवं जिले के बीच संवाद के लिए डीएलटीसी के सदस्य सचिव के रूप में नामित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय मोबाईल नम्बर 9111837777 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर व नोडल अधिकारी ग्रामीण पर्यटन व ग्रामीण होमस्टे आई. आई. टी. टी. एम. डाॅ. कामाक्षी माहेश्वरी मोबाइल नम्बर 9977191550 ई मेल आइडी cnartindia@iittm.ac.in से सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले के शासकीय स्कूल ‘‘पीएम श्री’’ प्रधानमंत्री स्कूल फाॅर राइजनिंग इंडिया में होंगे परिवर्तित
मुंगेली, नवम्बर 2022// जिला शिक्षा अधिकारी श्री सविता राजूपत ने आज यहां बताया कि शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता व स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर लैब सहित अन्य सुविधाएं देने के लिए जिले के सरकारी स्कूल ‘‘पीएम श्री’’ प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इण्डिया में परिवर्तित होंगे। इसमें पढ़ाई में साईंस व मैथ्स प्रोजेक्ट शामिल होंगे। इस योजना […]
तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की हुई शानदार शुरुआत
विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे ने सरगुजा वासियों को कहा झक्कास, अपनी प्रस्तुति ने लिया लोगों को लोटपोट नामचीन हस्तियों सहित स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, फूड जोन, कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियों का उठाया लुत्फअम्बिकापुर, फरवरी 2024/ मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों, स्थानीय […]
कलेक्टर श्री महोबे ने कवर्धा की अंकिता गुप्ता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत पांच लाख का रूपए का चेक प्रदान किया
छत्तीसगढ़ सरकार ने यूरोप में भारत का नाम रौशन करने के लिए छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता गुप्ता को दिए 5 लाख रूपए की मदद सुश्री अंकिता गुप्ता व उनके माता-पिता ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया कवर्धा, अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कवर्धा की सुश्री अंकिता गुप्ता […]