बलौदाबाजार,20 दिसम्बर 2023/राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 18 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के मध्य गुरू घासीदास जंयती सप्ताह के रूप में आयोजित की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में जिला स्तर पर पंथी नृत्य का आयोजन किया जायेगा। जिसमे एक टीम का चयन कर राज्य स्तरीय आयोजन में चयनित दल को भाग लेने हेतु अवसर दिया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण किया जायेगा। उक्त संबंध में जिले में गरिमामय एवं सादगीपूर्ण तरीके से 23 दिसम्बर 2023 को शास.पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बलौदाबाजार में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी हेतु संयुक्त जिला कार्यालय कमरा नंबर 86, आदिवासी विकास बलौदाबाजार में 22 दिसम्बर 2023 तक आवेदन जमा कर सकते है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और बढ़ता उत्पादन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जनसरोकार से जुड़े अनेक फैसले लिए। छोटे-बड़े सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ देने का निर्णय लिया। उन्होंने ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों के बारे में […]
बस्तरिया कला कृतियों का अवलोकन कर अभिभूत हुई राज्यपाल सुश्री उइके
जगदलपुर मार्च 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज बस्तर आर्ट गैलरी जगदलपुर में बस्तरिया कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने वर्कशॉप हाउस, सेंट्रल हाल, पम्प हाउस, गार्मेंटरी, आर्टिस्ट हट आदि का अवलोकन कर सराहना की।इस दौरान उन्होंने कलाकारों द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स आदि विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन कर भूरी भूरी सराहना की। इस दौरान सुश्री उइके […]
*जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन से कुपोषित बच्चे मयंक को मिली सेहत की सुरक्षा*
*बच्चों के सेहत के लिए वरदान बन रहा सुपोषण अभियान* जांजगीर चांपा, दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले में एनीमिक महिलाओं और कुपोषित बच्चों के पौष्टिक खानपान पर विशेष बल दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा पौष्टिक भोजन के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों का नियमित स्वास्थ्य […]