प्रतिदिन 2250 रुपए की दर से लेकर 2345 रुपए तक किराया निर्धारित कोरबा, अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य हेतु वाहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन कार्यालय कोरबा को सहायक नोड़ल नियुक्त किया गया है तथा इस कार्यालय द्वारा वाहन अधिग्रहण कर मतदान कार्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा । अतः जिले के समस्त हल्के वाहन (बोलेरो / स्कार्पियो / इनोवा / सूमो / ज्याइलो/इर्टिगा) के वाहन स्वामियो से सहयोग की अपेक्षा है। विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य पर अपने वाहन किराये पर लगाना चाहते हैं तो कृपया जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में कक्ष 06 में संपर्क कर सकते हैं। इस कार्य हेतु जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक नोड़ल (वाहन व्यवस्था) विधान सभा निर्वाचन 2023 द्वारा हेल्पलाइन नं 6264680327-9131285133 (श्री शुभम नेताम परिवहन उपनिरीक्षक / श्री सदानंद जांगड़े सहायक ग्रेड़-02) से संपर्क कर अपने वाहन को निर्वाचन कार्य के लिए संलग्न कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी श्री शशिकांत कुर्रे ने बताया कि निर्वाचन कार्य में संलग्न वाहनो का शासन द्वारा किराया निर्धारित किया गया है। जिसमें हल्के वाहनों का किराया प्रतिदिन 2250 /- की दर से लेकर 2345 रूपए निर्धारित किया गया है।
संबंधित खबरें
जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं के लिए तृतीय एवं चतुर्थ पदों पर होगी भर्ती
मुंगेली, अगस्त 2022// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओ को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रतानुसार भर्ती किया जाएगा। इस हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाआंे की सूची वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर जारी कर दी है। सूची के अतिरिक्त […]
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने किया आमंत्रित रायपुर, 27 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचना ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। […]
पहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगी में थी उलझनों की मोड़, कलेक्टर ने शिक्षा से दिया नाता जोड़
कोरबा, 04 सितम्बर 2024/sns/- तब गांव आंछीमार के पहाड़ी कोरवा मंगल सिंह घर पर नहीं थे। उनकी बेटी ममता कोरवा शायद स्कूल जाने के लिए झटपट तैयार हो रही थी। अचानक से ममता तक खबर आई कि उनके घर के बाहर कोरबा के कलेक्टर आए हैं। वह अपनी जूती भी नहीं पहन पाई थी और […]