कवर्धा 10 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने वहां इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। एमसीएमसी के माध्यम से सोसल मीडिया में विशेष निगरानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे उपस्थित रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। एमसीएमसी समिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। सभी टीम में अधिकारियों की और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घंटे निगरानी रखेगी। अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज बिसेन सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 05 हजार कर्मी हुये बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का जताया अभार रायपुर, 15 फरवरी 2024/स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश […]
ग्राम छाती बनेगा इकोनामिक कॉरिडोर कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने किया निरीक्षण
धमतरी, 04 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन की एक नई पहल के अंतर्गत ग्राम छाती को इकोनामिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने आज ग्राम छाती का दौरा कर वहां की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने […]
कलेक्टर व एसपी ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, नवम्बर 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले मंगलवार को देर शाम धान उपार्जन केंद्र रामपुर के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी की तैयारी का मुआयना करने के बाद समिति के कर्मचारियों को व्यवस्थित धान खरीदी के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा […]