शासन की योजनाओं से प्रेरित होकर जिले के किसानों का धान के बदले उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ रहा रूझान जांजगीर-चांपा 5 अक्टूबर 2023/ शासन की योजनाओं से प्रेरित होकर जिले के किसानों में धान के बदले उद्यानिकी फसलों की ओर रूझान बढ़ रहा है। जिससे जिले में केले एवं अन्य वाणिज्यिक फसल से किसान समृद्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम सेमरिया के किसान उत्तमेश साहू ने बताया कि वे पहले धान की फसल लेते थे। किंतु लागत के अनुपात में आय कम होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था, फिर उन्हें उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क हुआ। तब विभाग के अधिकारियों ने उन्हें विभाग में संचालित योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके फलस्वरुप उन्होने केले की फसल लगाने की सोची और केले की फसल ने उनकी जिंदगी ही बदल डाली। उन्होंने जी-9 वेरायटी का केला लगाया है। यह वेरायटी जिले की जलवायु के अनुकूल है। केले की उत्पादन से उनके आय में तीन से चार गुना की वृद्धि हो गई और वे केलों को शिवरीनारायण, बिलासपुर और आसपास के मार्केट में बेंच रहे हैं। जिसकी आय से उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया। वे अभी तक केले की फसल से 2 लाख 80 हजार का लाभ प्राप्तकर चुके हैं। अब वे आसपास के किसानों को भी धान के स्थान पर अन्य फसल लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। किसान उत्तमेश के पास लगभग डेढ़ हेक्टेयर खेती का रकबा है, जिसमें वह आधे हेक्टेयर में केले की फसल ले रहे हैं। उनकी सफलता से प्रभावित होकर आसपास के बहुत से कृषक भी केले की फसल लगाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं और उनसे फसल की जानकारी के लिए संपर्क भी करते हैं।
संबंधित खबरें
एनक्यूएएस टीम ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर का निरीक्षण अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों का किया गया परीक्षण
रायगढ़, 14 मई 2025/ sns/- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर जूटमिल, रायगढ़ का एनक्यूएएस टीम ने दो दिवसीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया। जिसमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल […]
कलेक्टर और डीएफओ ने लघु वनोपज संग्रह करने वाले ग्रामीणों से की जंगल इलाके में नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील
धमतरी अप्रैल 2022/ धमतरी वनमण्डल के वन परिक्षेत्र धमतरी, नगरी और दुगली सहित विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों के विचरण और इस दौरान हुई घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने चिंता व्यक्त करते हुए आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील है। कलेक्टर श्री पी एस एल्मा और डीएफओ श्री मयंक पांडेय ने कहा है […]
कलेक्टर ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षणडेंगू वार्ड में पहुंचकर लिया मरीजों का हालचाल
जगदलपुर, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने आज महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री कुमार महारानी अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल पुछा साथ ही मरीजों से अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने […]