मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को किया गया जागरूक जांजगीर चांपा 29 सितंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में अकलतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से छाता रैली का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जांजगीर-चांपा के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुये मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है यह भी बताया गया कि नवीन मतदाता एवं महिलाओं को अपने मताधिकार के उपयोग में पीछे नही रहना चाहिये एवं किसी भी पात्र मतदाता का ऐपिक कार्ड नही छुटना चाहिए क्योंकि बिना ऐपिक कार्ड के वे अपने मताधिकार का उपयोग नही कर सकते मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु छाता रैली निकाली गई, जिसमें उपस्थित समस्त प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगाये गये । कार्यक्रम में श्री रवि कुमार शर्मा परियोजना अधिकारी अकलतरा, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ जिले में बिहान मेला का आगाज
बलौदाबाजा मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त एवं गौठान में बने उत्पादों को एकीकृत विक्रय विक्रय को बढ़ाने के लिए प्रत्येक विकासखंड मुख्यालयों में बिहान मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी शुरुआत विकासखंड मुख्यालय […]
मुख्यमंत्री ने मालगांव घटना के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता जगदलपुर, दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से हुई ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की […]