मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को किया गया जागरूक जांजगीर चांपा 29 सितंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में अकलतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से छाता रैली का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जांजगीर-चांपा के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुये मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है यह भी बताया गया कि नवीन मतदाता एवं महिलाओं को अपने मताधिकार के उपयोग में पीछे नही रहना चाहिये एवं किसी भी पात्र मतदाता का ऐपिक कार्ड नही छुटना चाहिए क्योंकि बिना ऐपिक कार्ड के वे अपने मताधिकार का उपयोग नही कर सकते मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु छाता रैली निकाली गई, जिसमें उपस्थित समस्त प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगाये गये । कार्यक्रम में श्री रवि कुमार शर्मा परियोजना अधिकारी अकलतरा, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण
रायपुर, 13 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। […]
जनदर्शन में सुनी गई आम जनता की समस्याएं
बिलासपुर, 9 मई 2023/जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी ने जिले सहित दूर-दराज से आए ग्रामीण, आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शेष आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आज कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में आए […]
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
सुकमा, 05 अप्रैल 2022/ अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री बनसिंह नेताम ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन के ओदश के प्रावधान के अुनसार सड़क दुर्घटनाओं में मृतक, घायलों के आश्रित परिवारजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत दी है। ग्राम उमरासगुड़ा में 6 फरवरी 2022 को हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम चिखलगुड़ा निवासी श्रीमती मड़कम […]