कवर्धा, 13 सितंबर 2023। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मी., 400 मी. दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी को सम्मिलित किया गया है। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग में महिला खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता होगी-09-18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर-35 वर्ष तक है। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर 2023 को आऊटडोर स्टेडियम मैदान कवर्धा में किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सहसपुर लोहारा विकासखंड के शा.उ.मा.वि. बाजार चारभांठा में 20 सितबंर, पंडरिया विकासखंड के राजीव गांधी हाई स्कूल मैदान महली में 21 सितंबर, कवर्धा विकासखंड के मिनी स्टेडियम बिरकोना में 22 सितंबर और बोड़ला विकासखंड के इन्द्र प्रस्थ स्टेडियम, बोड़ला में 23 सितंबर को आयोजन किया जाएगा।