अम्बिकापुर, 12 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिस के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील मैनपाट के ग्राम महारानीपुर निवासी चमरू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस राजकुमार तथा ग्राम ललैया निवासी राजकुमारी की सांप कांटने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस सुखूराम, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम बटवाही निवासी मनियारो की मृत्यु सांप काटने से होने पर निकटतम वारिस चैतु राम नागेश तथा ग्राम खाराकोना निवासी बागर साय की मृत्यु सांप काटने से होने पर निकटतम वारिस कलेक्टरराम एवं तहसील बतौली के ग्राम पोड़ीखुर्द के अनुभव लकड़ा की मुत्यु पानी में डूबने से होने पर निकटतम वारिस जार्ज सलोमान को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैं।
संबंधित खबरें
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से संबंधित विभागों के वर्ष 2022-23 के लिए करीब 3 हजार करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित
राज्य में वनों के संरक्षण, संवर्धन तथा उसके विकास पर विशेष जोर देश के 77 प्रतिशत लघु वनोपजों की खरीदी कर छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में अब तक 955 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित राज्य में पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्च तकनीक और बेहतर प्रबंधन को विकसित […]
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला कलेक्टोरेट परिसर एवं नगर निगम आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण
अम्बिकापुर 27 जनवरी 2025/sns/- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर एवं नगर निगम आयुक्त कार्यालय में कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। श्री भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया।
दल द्वारा किया गया खाद्य परिसरों का निरीक्षण
धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखकर आज खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ं खोवा, कुंदा, बाहर राज्यों से आने वाली डोडा बर्फी, मिल्क के एवं पनीर से संबंधित खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जांच विशेष अभियान चलाकर की गई।इसी कड़ी […]