अम्बिकापुर, 12 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिस के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील मैनपाट के ग्राम महारानीपुर निवासी चमरू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस राजकुमार तथा ग्राम ललैया निवासी राजकुमारी की सांप कांटने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस सुखूराम, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम बटवाही निवासी मनियारो की मृत्यु सांप काटने से होने पर निकटतम वारिस चैतु राम नागेश तथा ग्राम खाराकोना निवासी बागर साय की मृत्यु सांप काटने से होने पर निकटतम वारिस कलेक्टरराम एवं तहसील बतौली के ग्राम पोड़ीखुर्द के अनुभव लकड़ा की मुत्यु पानी में डूबने से होने पर निकटतम वारिस जार्ज सलोमान को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैं।
संबंधित खबरें
टी.एस. अत्री को खाद्य नियंत्रक का अस्थायी प्रभार
दुर्ग, अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेशानुसार शासन द्वारा जिले के लिए नियमित खाद्य नियंत्रक की पदस्थापना होने तक श्री टी.एस. अत्री सहायक खाद्य अधिकारी अस्थायी रूप से खाद्य नियंत्रक दुर्ग के प्रभार पर रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। ज्ञात हो कि जिले में पदस्थ खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी. […]
स्कूलों के सफाई कर्मियों और रसाईयों को मिली बड़ी राहत
मानदेय में 500 रूपए की वृद्धि का आदेश जारी मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में की थी घोषणा रायपुर, 20 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्यरत् अंशकालीन सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए […]
प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को योजनाओं का लाभ दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : श्रम मंत्री श्री देवांगन श्रम मंत्री ने किया 66 हजार से अधिक श्रमिकों के खाते में
48.82 करोड़ की राशि का अंतरणरायपुर, दिसंबर 2024sns// श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज सवेरे रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 66 हज़ार 952 श्रमवीरों और उनके परिवार जनों के सीधे खाते में 48.82 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए ऑनलाईन अंतरित की। इस अवसर पर सचिव सह श्रमायुक्त […]