बलौदाबाजार,8 सितम्बर 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 7लोगों के निकट परिजनों के लिए 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 6 सितम्बर एवं 8 सितम्बर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में मालती पति स्व. रतिराम निवासी ग्राम अवराई, तहसील कसडोल, अशोक कुमार पिता छेदूराम, निवासी ग्राम मल्दा तहसील कसडोल,निराबाई पति स्व. रामप्यारे निवासी ग्राम हसुवा तहसील टुण्डरा, बोटबाई पति स्व. धीरज सिंह निवासी ग्राम दर्रा म तहसील टुण्डरा,करण दास मानिकपुरी पिता स्व. महेन्द्र दास मानिकपुरी निवासी ग्राम हसुवा,तहसील टुण्डरा,रामबाई पति स्व. दरस राम, निवासी ग्राम अमोदी, तहसील टुण्डरा एवं फुलेश्वरी बाई घृतलहरे पति स्व. भुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम खैंदा तहसील लवन शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के नदी, नहर, बांध, कुंआ, तालाब के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है वन मंत्री श्री केदार कश्यप वन मंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
रायपुर, 06 जून 2025/sns/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बेमेतरा जिले के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम के पास आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया और पीपल पेड़ की पूजा-अर्चना कर […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हसौद विश्राम गृह में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हसौद विश्राम गृह में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
जनसमस्या निवारण शिविर अब सोनाखान में
बलौदाबाजार, 09 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री दीपक सोनी क़े मार्गदर्शन में कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना था जिसके स्थान पर संशोधन करते हुए अब सोनाखान में 25 अक्टूबर 2024 को शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी विभागों क़े अधिकारी विभागीय अमलों क़े साथ […]