कोरबा 10 जुलाई 2023/नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला में मवेशियों के देखरेख एवं चारे पानी की व्यवस्था हेतु गौठान संचालित है। वर्तमान में गौठान की बाउण्ड्री की तार फेसिंग एवं बॉस बल्ली को अज्ञात लोगों द्वारा चुरा लिया गया है। जिसके कारण गौठान में मवेशियों को एकत्र रखने में कठिनाई हो रही है। सीएमओ छुरीकला ने बताया कि गौठान में फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कर मवेशियों को गौठान में ही एकत्र रखा जाएगा। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को पशुओं के कारण खेती के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
संबंधित खबरें
उच्च न्यायालय के अर्दली की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने शॉल, श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित रायपुर, 31 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय के अर्दली श्री अनंत राम गौतम की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया […]
राज्योत्सव 2022 स्टॉलों में सजा विकास कार्यों का आकर्षक एवं जीवंत प्रदर्शनी स्कूली बच्चों एवं कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
अम्बिकापुर, नवम्बर 2022/ 22 वे राज्य स्थापना दिवस पर कलाकेंद्र मैदान अम्बिकापुर में 1 नवंबर 2022 को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य तथा सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राज्योत्सव का शुभारंभ राज्यगीत एवं दीप […]
जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
मुंगेली 17 जुलाई 2024/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।जनदर्शन में कुल 141 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही के ग्रामीणों ने […]