कोरबा 10 जुलाई 2023/नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला में मवेशियों के देखरेख एवं चारे पानी की व्यवस्था हेतु गौठान संचालित है। वर्तमान में गौठान की बाउण्ड्री की तार फेसिंग एवं बॉस बल्ली को अज्ञात लोगों द्वारा चुरा लिया गया है। जिसके कारण गौठान में मवेशियों को एकत्र रखने में कठिनाई हो रही है। सीएमओ छुरीकला ने बताया कि गौठान में फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कर मवेशियों को गौठान में ही एकत्र रखा जाएगा। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को पशुओं के कारण खेती के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
संबंधित खबरें
नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट सहित अन्य कार्य योजनाओं का भ्रमण कर ली जानकारी
*नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट सहित अन्य कार्य योजनाओं का भ्रमण कर ली जानकारी रायपुर 2 जुलाई 2022/रायपुर के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज हीरापुर जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट, वर्मी कंपोस्ट, सीएनडी प्लांट, यूथ हब प्रोजेक्ट, नालंदा परिसर, […]
प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित न्याय की दिशा में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक प्रयास-न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में डिजिटलाईजेशन सेंटर,
दुर्ग, 29 अप्रैल 2025/ sns/- छत्तीसगढ़ राज्य में पेपरलेस कोर्ट, पारदर्शी और त्वरित न्याय की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में डिजिटाईजेशन सेंटर, लॉयर्स हॉल एवं नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल […]
Teeja-Pora Tihar celebrated with great pomp and fervour at CM House: Chief Minister Mr. Baghel actively participated in the rituals and the fesivities
Tijharin mothers and sisters were overjoyed to have Chief Minister serve them ‘Karubhaat’ and perform rituals for them Women enjoyed Raichuli swing, traditional games and dancing to the folk tunes Chief Minister’s residence decorated magnificently in traditional Chhattisgarhia style On the invitation of Chief Minister, women arrived in traditional costumes and participated in the event […]