जांजगीर-चांपा 22 जून 2023/ एकीकृत बालविकास परियोजना नवागढ़ के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति हेतु कार्यकर्ता के लिए सेमरा, बेलहा, कोटिया, किरीत, सलखन एवं सहायिका पद हेतु कटौद, टूरी, बरगॉव, नेगुरडीह, कामता, गोधना, करमंदी, तुलसी, केसला, रिंगनी के लिए 21 जून को प्राविधिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। किसी भी आवेदिकाओं को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो दावा आपत्ति 30 जून तक कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना नवागढ़ में स्वयं उपस्थित होकर लिखित में कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ एवं ग्राम पंचायत के सूचना पटल से अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
88 वर्ष पूर्व स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बापू पहुँचे थे बलौदाबाजार
बलौदाबाजार , नवंबर 2021/स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में बलौदाबाजार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आजादी की लड़ाई के दौरान आज से 88 वर्ष पूर्व 26 नवंबर 1933 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी अपने द्वितीय छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान बलौदाबाजार नगर पहुँचे थे। उन्होंने इस दौरान पुरानी मंडी प्रांगण में विशाल जनसभा को संबोधित […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम बिरकोना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
कवर्धा, 21 अप्रैल 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रविवार को अपने प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कार्यक्रम में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधि-विधान से व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा स्थल पर पूजा कर प्रदेश […]
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने दी श्रद्धांजलि
रायगढ़, मई 2022/ स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके पिता श्री सुभाष त्रिपाठी और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल व श्री अनिल शुक्ला उपस्थित […]