जगदलपुर 20 जून 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार रथ एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे उपस्थित थे। यह प्रचार रथ राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार-प्रसार जिले के सातों विकासखंड जगदलपुर, बस्तर, बकावड, लोहांडीगुड़ा, बास्तानार, तोकापाल और दरभा के सभी बड़े हाट-बाजारों में आमजनों को एलईडी के माध्यम में वीडियो दिखाकर किया जाएगा। साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार समाग्री को भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कृषि विज्ञान केंद्र गीदम का किया गया निरीक्षण
दंतेवाड़ा, 25 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र गीदम का निरीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में कुक्कुट पालन, किसानों को प्रदाय की जाने वाली खाद्य बीज, बायोफ्लॉक तकनीकी द्वारा की जा रही मछली पालन का अवलोकन किया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की अन्य गतिविधियों से अवगत हुए। इस बीच […]
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन सतर्क, सभी विवाह आयोजनों पर पैनी नजर
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि बाल विवाह की आशंका को देखते हुए पंचायत, जनपद एवं जिला स्तर पर सक्रिय निगरानी दल बनाए गए हैं। इन टीमों को जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर के नेतृत्व में दो अतिरिक्त दलों में विभाजित कर ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें संरक्षण अधिकारी, […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों हेतु 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर 07 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम रायकोट निवासी संतोष मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी मंगल मंडावी को, ग्राम […]