दंतेवाड़ा, 25 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र गीदम का निरीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में कुक्कुट पालन, किसानों को प्रदाय की जाने वाली खाद्य बीज, बायोफ्लॉक तकनीकी द्वारा की जा रही मछली पालन का अवलोकन किया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की अन्य गतिविधियों से अवगत हुए। इस बीच रासायनिक रंगों के विकल्प के तौर महिला समूह द्वारा बनाई जा रही हर्बल गुलाल का जायजा लिया। यह गुलाल कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में महिलाएं बना रही हैं। श्री सोनी ने हर्बल गुलाल जो कि फूलों एवं पत्तियों से तैयार किए जा रहे है, उसकी विस्तृत जानकारी ली। हर्बल गुलाल मानव स्वास्थ्य के अनुकूल है। इसका निर्माण प्राकृतिक व वानस्पतिक पदार्थों, रंगों के संयोजन से होता है। श्री सोनी ने समूह की दीदियों से समूह के सदस्यों के बारे में जानकारी लेते हुए इस कार्य से उन्हें प्राप्त हुई आमदनी के बारे में पूछा। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नारायण साहू ने बताया कि केंद्र द्वारा उत्पादित हर्बल गुलाल पूर्णतः रसायन मुक्त यह हर्बल गुलाल मशीन रहित प्रक्रिया से बनता है, यह इको फ्रेंडली, ह्यूमन फ्रेंडली है। इसका मानव स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। लाल रंग बनाने के लिए सिंदूर पेड़, गुलाबी के लिए लाल भाजी, हल्का पीला पलाश फूल, हरा के लिए पालक व बिन्स, बैगनी के लिए बीट, अरारोट का इस्तेमाल किया जाता है। इस अवसर पर एसडीएम श्री अबिनाश मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा का त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न
अम्बिकापुर अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आगामी शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार शांति एवं सौहाद्रपूर्वक तरीके से मनाये जाने हेतु शांति समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से […]
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नवीन धान खरीदी केंद्र गौरमाटी का आकस्मिक निरीक्षण किया
कवर्धा, दिसम्बर 2021। प्रदेश का कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के ग्राम गौरमाटी के नवीन धान खरीदी का आकस्मिक अवलोकन किया। उन्होंने इस अवलोकन करते हुए धान खरीदी प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा […]