बलौदाबाजार,16 जून 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 15 जून 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में फूलकली पति भगउ, निवासी ग्राम मुड़ियाडीह तहसील बलौदाबाजार एवं दिनेश ध्रुव पिता सुन्दर सिंग निवासी ग्राम पहंदा, तहसील बलौदाबाजार हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर बनाने जनपद स्तरीय शिविर 14 से 19 जून तक
राजनांदगांव, जून 2023। दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर बनाने के लिए जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन 14 से 19 जून 2023 तक सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसके अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में 14 जून 2023 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में 15 जून 2023 को, जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में 16 जून 2023 को […]
पहली तारीख को ही दे देंगे महतारी वंदन योजना की राशि – विष्णु देव साय
शराब के एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार और दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल को जाता था कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया था डौंडीलोहारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा में बड़ी बात कही. महतारी वंदन योजना के बारे में बोलते […]
मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। […]