बलौदाबाजार,16 जून 2023/भारत सरकार के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार की श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2024 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विद्यान, अभियांत्रिकी, पब्लिक अफेयर, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। उक्त क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्ति 10 अगस्त 2023 तक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट पद्मअवार्ड्स डाट जीओव्ही डाट इन पर नामांकन भर सकते हैं। साथ ही आवेदक आनलाईन भरे हुए नामांकन की हार्ड कापी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बलौदाबाज़ार- भाटापारा कक्ष क्रमांक 83 में जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लंबित प्रकरणों को शीघ्र करें निराकृत: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार
कलेेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक कोरबा 05 सितंबर 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा उनके निश्चित समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा हेतु निर्धारित एजेण्डाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके […]
आम जनता राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर,
जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022 / कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा है कि वे भीषण गर्मी और लू से आम जनता को बचाव एवं राहत पहुंचाने समुचित पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था […]
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अन्तिम दिन असम के नर्तक दल ने दी “ला ली लांग” लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति
मछली पकड़ने के उत्सव पर आधारित है नृत्य रायपुर, 3 नवंबर 2022/ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अन्तिम दिन असम के नर्तक दल ने दी ला ली लांग लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति। यह नृत्य असम के टेवा समुदाय के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। यह त्यौहार फसल कटाई से जुड़ा हुआ है और मछली पकड़ने […]