आम जनों को पौधा एवं पॉम्पलेट वितरण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु की गई अपील कोरबा, 06 जून 2023/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विगत दिवस क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा द्वारा मिनीमाता स्मृति उद्यान में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आमजनों को पौधा वितरण एवं पाम्पलेट वितरण कर पर्यावरण सरंक्षण हेतु अपील की गई। इसी प्रकार विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा (पूर्व) में पर्यावरण सरंक्षण के संबंध में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा इस वर्ष की थीम सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्युशन घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री शैलेश पिस्दा द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ वैज्ञानिक मानिक लाल चंदेल, सहायक अधीक्षक, एस.के.द्विवेदी, प्रभारी रसायनज्ञ बी.पी.मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
खाद्य विभाग ई-केवाईसी में लाए तेजी-कलेक्टर श्री गोयल
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरणलक्ष्य सुनिश्चित कर पीएम आवास के कार्यों में लाए प्रगतिकेसीसी निर्माण में तेजी लाने कलेक्टर श्री गोयल ने दिए निर्देशकलेक्टर श्री गोयल ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकरायगढ़, अक्टूबर 2024/sns/ जिले में ई-केवाईसी की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। जिसमें खरसिया शहरी द्वारा ई-केवाईसी पर कार्य नहीं […]
दो एकड़ से बढ़ाकर 10 एकड़ में की सब्जी की खेती, अभी तक कमाए लगभग पांच लाख रूपए
कोरबा , नवंबर 2021/धान की खेती छोड़ सब्जी की खेती से चैनपुर गांव के किसान भुनेश्वर सिंह ने दोगुना से ज्यादा लाभ कमाया है। खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने और बारह महीने रोजगार के साधन के रूप में विकसित करने का यह सबसे अच्छा उदाहरण बन गया है। कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड के […]
निर्माण कार्यों को प्राथमिकता और गंभीरता से पूरा करें-कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा
धमतरी 22 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने ज़िले में निर्माण कार्यों में लगे सभी विभागों को निर्देशित किया है, कि निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरी गंभीरता से समय सीमा में करें। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल और विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर […]