छत्तीसगढ़

फोटोयुक्त मतदाता सूची, निर्वाचन संबंधी अनुपयोगी कागज पत्रों एवं अन्य रददी का विक्रय हेतु निविदा आमंत्रित

बीजापुर 06 जून 2023- जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर में अतिरिक्त फोटोयुक्त मतदाता सूची, निर्वाचन संबंधी अनुपयोगी कागज पत्रों आदि अन्य रद्दी का विक्रय किया जाना है। रद्दी कागज के व्यापारियों अथवा हाथ से कागज बनाने वाले कारीगरों को इस प्रकार के कागज क्रय करने के इच्छुक हो, सील बंद लिफाफे में 7 जून 2023 को अपरान्ह 3 बजे तक निविदा शर्तों पर निविदा आमंत्रित की जाती है। जिसको उसी दिन शाम 4 बजे उपस्थित निविदाकर्ता/प्रतिनिधि के समक्ष खोली जायेगी। निविदा फार्म/शर्त जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर से एवं कार्यालयीन वेबसाईट deo-bijapur.cg पर किया जा सकता है।

स्टेशनरी सामग्री क्रय करने हेतु  निर्धारित दर पर सामग्री क्रय करने हेतु निर्देश

बीजापुर 06 जून 2023- जिला बीजापुर हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंजीकृत फर्मो से लेखन,स्टेशनरी सामग्री क्रय करने हेतु दर निर्धारण किये जाने के लिए लेखन,  स्टेशनरी  सामग्री विक्रेताओं से निविदा 12 मई 2023 को अपरान्ह 2 बजे तक आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त निविदा के आधार पर वर्ष 2023-24 के लिये चयनित फर्मों से  समस्त कार्यालयों में लेखन,  स्टेशनरी  सामग्री क्रय हेतु दर स्वीकृत किया गया है।संबंधित फर्मो को यह निर्देशित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला बीजापुर के शासकीय कार्यालयों से लेखन  स्टेशनरी,  सामग्री क्रय आदेश प्राप्त होने पर अनुमोदित दर के अनुरुप सामग्री कार्यालयों में प्रदाय की जावेगी। यदि शासकीय कार्यालय से मांग पत्र प्राप्त होने पर सामग्री प्रदाय नहीं की जाती है अथवा सामग्री प्रदाय करने में अनियमितता बरती जाती है या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित फर्मो द्वारा जमा की गई अमानत की राशि शासन के पक्ष में राजसात की जावेगी एवं उक्त फर्म को 3 (तीन) वर्ष के लिये काली सूची मे दर्ज करने की कार्यवाही की जावेगी। इस न्यायालयीन कार्यवाही मान्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त शासन को होने वाली क्षति की पूर्ति भी दोषी फर्म से की जावेगी।

कलेक्टर श्री कटारा ने ली समय सीमा की बैठक
जिले मे संचालित विकास कार्यों की हुई समीक्षा

बीजापुर 06 जून 2023- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों के  समीक्षा  समय-सीमा की बैठक मे की। उक्त बैठक में अधिकारियों को आर्थिक सर्वेक्षण और रीपा के काम को सबसे प्राथमिकता में रखने का निर्देश दिये। साथ ही सभी जनपद सीईओ को हेल्थ सेंटरों में बोर खनन या हैण्डपंप की व्यवस्था बारिश होने से पूर्व करने एवं सभी पंचायतों में हैंण्डपंप की जांच करने को कहा। गौठानों में पशुपालन विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने के साथ गौठानों में पशुओं के लिए चारे व पानी की पर्याप्त  सुविधा करने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल और छात्रावास के साथ ही नवनिर्मित सरकारी भवनों में पुताई में गोबर पेंट का उपयोग करने का निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, सीएमओ एवं सीईओ जनपद पंचायत सहित सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।

गौठान बना समूह की महिलाओं के लिए संजीवनी


महिला समूह ने 3 साल में 20 लाख रूपये से अधिक की राशि का वर्मी खाद विक्रय कर आर्थिक रूप से हुई मजबूत


बीजापुर 06 जून 2023- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी साबित हो रहे हैं। गौठान महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए संजीवनी  की तरह आजीविका संवर्धन हेतु फलदायी साबित हो रहे हैं। ऐसे ही एक कहानी है ग्राम पंचायत पुसनार में स्थित गौठान के गणपति स्व सहायता समूह की महिलाओं की। जिन्होंने गौठान संचालन का दायित्व संभालते हुए 3 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी खाद एवं सुपर कम्पोस्ट तैयार कर 20 लाख रूपये से अधिक का खाद विक्रय किया है। जिले में गौठान संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली यह महिलाएं दूसरी समूह की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाग ने बताया कि उनके समूह की महिला गौठान में गोबर से वर्मी खाद एवं सुपर कम्पोस्ट तैयार कर रही हैं विगत 3 वर्षों में उन्होंने कुल 2 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी खाद का विक्रय किया है। जिसकी कुल राशि 20 लाख रूपये से अधिक है। चूकि गौठान में गोबर की आवक अधिक है इसलिए जय भैरमबाबा स्व सहायता समूह की महिलाएं भी हमारे साथ कार्य कर रही हैं। इस कार्य से हम समूह की महिलाओं को गांव में ही नियमित आमदनी का अवसर प्राप्त हुआ है। समूह की महिलाएं इस कार्य से बहुत खुश हैं। और आर्थिक रूप से खुद को सक्षम साबित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *