बिलासपुर, मई 2023/ राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन देने हेतु पूरे प्रदेश में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। इससे पूर्व जिले में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ, जिसके विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड से अँगना के तुलसी मानस मंडली चुरेली, तखतपुर विकासखंड से तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा, मस्तूरी विकासखंड से जय माँ काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा एवं बिल्हा विकासखंड से राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने कम्पोजिट बिल्डिंग एवं कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
बिलासपुर जनवरी 2025/sns/कलेक्टोरेट बिलासपुर सहित नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण नेे तिरंगा झण्डा फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस […]
जिले के मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं 15 दिनों के भीतर दुरूस्त करें-कलेक्टर
कलेक्टर ने कवर्धा और पंडरिया विधासभा क्षेत्र के कुल 803 मतदान केन्द्रों की गहन समीक्षा की कलेक्टर ने मतदान दलों के रूटचार्ट, जाने और आने के मार्गो को चिन्हाकित करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री महोबे ने कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के सभी मतदान केन्दों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील […]
विधानसभा निर्वाचन में प्रचार-प्रसार एवं अन्य सामग्रियों पर व्यय हेतु न्यूनतम दर निर्धारित
अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन व्यय निगरानी के तहत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा दिन-प्रतिदिन विभिन्न मदो में प्रचार-प्रसार व अन्य आवश्यक सामग्री क्रय किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में दैनिक व्यय के रख-रखाव को सुविधा जनक बनाने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 […]