बिलासपुर, मई 2023/ राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन देने हेतु पूरे प्रदेश में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। इससे पूर्व जिले में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ, जिसके विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड से अँगना के तुलसी मानस मंडली चुरेली, तखतपुर विकासखंड से तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा, मस्तूरी विकासखंड से जय माँ काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा एवं बिल्हा विकासखंड से राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है।
संबंधित खबरें
असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ लाईवलीहूड कॉलेज अम्बिकापुर में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के कोर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है इसके प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से 1 अगस्त 2022 तक कार्यालयीन समय में आवेदन लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर. 5 जनवरी 2022. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री राजेन्द्र तिवारी को राज्य के और राष्ट्रीय मुद्दों की अच्छी समझ थी। […]
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग हेतु निर्देश जारी
रायगढ़, नवम्बर 2021/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भीम सिंह ने नगरीय निकाय आम/उप चुनाव 2021 की घोषणा तिथि उपरांत कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, रायगढ़ जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारंगढ़ तथा नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 एवं 25 में रात्रि 10 […]