बलौदाबाजार,18 मई 2023/आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का पंजीयन/स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल एचटीटीपी स्लेस पोस्टमेट्रिक डेस स्कालरशिप डाट सीजी एनआईसी डाट इन के माध्यम से किया जा रहा है। भारत सरकार के नियमानुसार विद्यार्थियों को च्थ्डै के माध्यम से आधार आधारित छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों का बैंक खाते का आधार से सीडिंग होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों के बैंक खाते का आधार सीडिंग नही होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना संभव नही हो रहा है। ऐसे विद्यार्थी वर्ष 2022-23 का छात्रवृत्ति भुगतान नही हुआ है, तत्काल अपना व्यक्तिगत बैंक खाता को आधार सीडिंग कराकर 25 मई 2023 तक संस्था, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में सूचना प्रदान करें। निर्धारित समयावधि तक आधार सीडिंग की जानकारी संबंधित संस्था, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को नही दिये जाने की दशा में छात्रवृत्ति भुगतान किया जाना संभव नही होगा।
संबंधित खबरें
उर्वरक नमूना मिला अमानक, दो उर्वरक विक्रेता का भण्डारण एवं वितरण किया गया प्रतिबंधित
रायगढ़, अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में उर्वरक निरीक्षक श्री विनोद कुमार पटेल ने जिले के दो उर्वरक विक्रेता के द्वारा भंडारित किए गए उर्वरक नमूना अमानक पाये जाने के फलस्वरूप जैव उर्वरक स्कंध के भण्डारण एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स फर्टीलाईजर्स जूटमिल रोड […]
विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अप्रैल को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
अम्बिकापुर, 23 अप्रैल 2025/ sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड संचालक श्री आशीष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सेल्स […]

