गौरेला पेंड्रा मरवाही, अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के पहले गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होनें विगत सप्ताह में गौठानों में वर्मी उत्पादन सिर्फ 197 क्विंटल होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी गौठानों मेंं गोबर खरीदी सुनिश्चित करने और गौठानों में निर्मित वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट को योजना बनाकर बिक्री कराने और 30 अप्रैल तक सभी वर्मी टैंक में वर्मी डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोमूत्र खरीदी में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे ने बताया कि जिले में 146 गौठान स्वीकृत है। इनमें पखवाड़े में 108 गौठानों में 1 लाख 72 हजार 518 क्विंटल गोबर खरीदी की गई तथा 41 हजार 502 क्विंटल खाद उत्पादन किया गया। उत्पादित खाद में से 26 हजार 515 क्विंटल खाद की बिक्री की गई तथा 14 हजार 987 क्विंटल खाद बिक्री हेतु शेष है। उन्होने बताया कि अब तक 2583 लीटर गोमूत्र की खरीदी हुई है।
संबंधित खबरें
युक्ति युक्तकरण से रायपुर के स्कूलों में लौटेगी रौनक माध्यमिक शाला माना कैंप को मिले 4 नए शिक्षक
रायपुर, 12 जून 2025/sns/- शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर उन्हें जरूरतमंद स्कूलों में पदस्थ किया गया […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कल विभिन्न कार्यक्रमों होगें शामिल
मंत्री श्री अकबर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल कवर्धा, जनवरी 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसर मंत्री श्री अकबर दोपहर 1 बजे कबीरधाम […]
सौर सुजला योजना बन रही वरदान, किसान संतोष और राजेश के चेहरे में आई मुस्कान
फसल उत्पादन बढ़ने के साथ ही किसानों की बढ़ रही आमदनी जांजगीर-चांपा 16 मई 2023/ राज्य सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही सौर-सुजला योजना सार्थक सिद्ध हो रही है। जिस कारण किसानों को सशक्त बनाने में सौर सुजला योजना वरदान साबित […]