गौरेला पेंड्रा मरवाही, अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के पहले गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होनें विगत सप्ताह में गौठानों में वर्मी उत्पादन सिर्फ 197 क्विंटल होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी गौठानों मेंं गोबर खरीदी सुनिश्चित करने और गौठानों में निर्मित वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट को योजना बनाकर बिक्री कराने और 30 अप्रैल तक सभी वर्मी टैंक में वर्मी डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोमूत्र खरीदी में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे ने बताया कि जिले में 146 गौठान स्वीकृत है। इनमें पखवाड़े में 108 गौठानों में 1 लाख 72 हजार 518 क्विंटल गोबर खरीदी की गई तथा 41 हजार 502 क्विंटल खाद उत्पादन किया गया। उत्पादित खाद में से 26 हजार 515 क्विंटल खाद की बिक्री की गई तथा 14 हजार 987 क्विंटल खाद बिक्री हेतु शेष है। उन्होने बताया कि अब तक 2583 लीटर गोमूत्र की खरीदी हुई है।
संबंधित खबरें
बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कृमि की खुराक जरूर लें- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे
सभी पालक अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट अवश्य खिलाए कवर्धा, 10 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय में बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि एलबेंडाजोल की खुराक जिले के सभी बच्चों को मिले। उन्होंने बताया कि यह […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, 16 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों […]
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए
अम्बिकापुर मार्च 2025/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रैकर एप प्रविष्टि के प्रगति, पूरक पोषण […]