मुंगेली, मार्च 2023// जिले में छ.ग. सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुपरवाईजर एवं मास्टर ट्रेनर की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में 01 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है। जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों का सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है, अतः इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 01 प्रगणक दल का गठन, जिसमें 01 महिला सदस्य एवं 01 पुरूष सदस्य शामिल हों। ऐसे ग्राम पंचायत जहां परिवारों की संख्या अधिक हो वहां आवश्यकतानुसार एक से अधिक प्रगणक दलों का गठन भी किया जा सकता है। प्रगणकों को प्रशिक्षण के दौरान एस.ई.सी.सी 2011 की सूची, प्रधानमंत्री आवास स्थाई प्रतिक्षा सूची, आवास प्लस सूची, राशनकार्डधारी परिवारों की सूची, धान विक्रय का किसान पंजीयन सूची एवं मनरेगा जाबकार्ड सूची प्रदानय की जाए। ग्राम पंचायत में नियुक्त प्रगणकों की संख्या के आधार पर आवश्यक संख्या में सूचियां पहले से ही तैयार कर ली जाए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
– फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 21 अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज ग्राम तुमड़ीबोड़ में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि फ्रंटलाइन के वर्कर को बूस्टर डोज लगाएं। इस दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष, मरीज भर्ती वार्ड का मुआयना किया। कलेक्टर ने चिकित्सकों को मरीजों […]
शासकीय निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी 17 जुलाई को
जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई 2025/sns/- कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना जांजगीर-चांपा के अंतर्गत जिले में शासकीय निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों की नीलामी 17 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को 11 बजे कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना जांजगीर (खोखरा भांठा) में की जाएगी। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि निष्प्रयोज्य सामग्रियों में […]
पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा, मार्च 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में पोषण अभियान अंतर्गत आज परियोजना जांजगीर अंतर्गत सेक्टर नैला शहरी एवं जांजगीर शहरी मे पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मिलेट्स आधारित व्यंजन से बनी तिरंगा भोजन व भोजन मे विभिन्नता से अपने जीवन मे […]