गौरेला पेंड्रा मरवाही, मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की जानकारी पाकर किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। पेंड्रा ब्लाक के ग्राम कोडगार निवासी श्री धनसिंह कंवर ने प्रति एकड़ धान खरीदी की मात्रा बढ़ाने की जानकारी मिलने पर कहा कि वे पहले एक एकड़ में 15 क्विंटल धान ही बेच पाते थे। अब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस एतिहासिक निर्णय से एक एकड़ में 20 क्विंटल धान बेच सकेगें। इसके लिए मुख्यमंत्री को गाड़ा-गाड़ा बधाई और धन्यवाद। निजी काम से कलेक्ट्रेट आए कोडगार निवासी किसान श्री पवन सिंह नागवंश ने कहा कि मुझे आफिस आने से पता चला कि मुख्यमंत्री ने किसानों को लाभ देने के लिए धान खरीदी की मात्रा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया है। इससे गरीबो और किसानों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद। गौरेला विकासखंड के ग्राम धनौली निवासी किसान श्री जगदीश गुर्जर ने बताया कि वे 5 एकड़ के काश्तकार है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदने की मात्रा बढ़ाने से किसान बहुत खुश है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसानों की सिर्फ एक ही मांग थी जो पूरी हो गई। श्री गुर्जर ने भी मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया है।
संबंधित खबरें
एक साथ-एक समय पर प्रदेश के सभी जिलों में होगी सायकल रैली
आयुष्मान पखवाड़े के दौरान 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर वृहद आयोजन आयुष्मान पखवाड़े के दौरान सभी ब्लॉकों में लग रहे हैं हेल्थ कैंप राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार देश के सभी राज्यों में आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में 23 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आयुष्मान […]
कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 25 जून 2024/sns/-तीन माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद आज फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने […]
कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण
विभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजाबिलासपुर, अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले लगभग दो-तीन महीने में हुए निर्माण एवं सुधार कार्यो का जायजा लिया। कलेक्टर ने बचे हुए कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न […]